काली मिर्च के 5 दाने बदल देंगे आपकी किस्मत, जानें कैसे


By Lakshita Negi09, Dec 2024 04:59 PMjagran.com

काली मिर्च

आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि किचन में रखा यह एक छोटा सा मसाला आपली किस्मत को बदल सकता है। काली मिर्च को ज्योतिष शास्त्र में खास माना गया है। इससे न केवल खाने का टेस्ट बढ़ता है, बल्कि यह आपकी किस्मत को भी बदल सकता है।

काली मिर्च धन की कमी के लिए

अगर आपको भी धन की कमी हो, तो हर गुरुवार को 5 काली मिर्च के दानों का दान करें और घर के कोनों पर रखें। इससे घर में धन लाभ होता है।

काली मिर्च कार्य में सफलता के लिए

अगर आपको काम करने में कठिनाई और दिक्कत का सामना करना पड़ता है, तो काली मिर्च के कुछ दाने लेकर उनको पीस लें। इसे हर शनिवार अपने घर के मुख्य दरवाजे पर छिड़क लें।

काली मिर्च से सोई किस्मत को बदलें

अगर आपकी किस्मत साथ नहीं दे रही हो, तो काली मिर्च को किसी लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रखें। इससे आपके पास पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट होती है।

काली मिर्च से नजर को काटे

कई लोगों को नजर बड़ी जल्दी लग जाती है, इससे बचाव के लिए सिर के ऊपर से सात बार काली मिर्च के कुछ दानों को घुमा कर चौराहे पर फेंक दें। यह नजर दोष को दूर करती है।

काली मिर्च से सफलता

काली मिर्च के इस्तेमाल से आपकी लाइफ में अच्छे मौके और सफलता अट्रैक्ट हो सकती है। जिससे आपको लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल होता है।

काली मिर्च के उपाय कैसे करना चाहिए?

काली मिर्च का उपाय करते वक्त ध्यान रखें की, आप इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ करें। इससे इसकी एनर्जी से आपको फायदा होगा।

टोटको से तो आप अपनी लाइफ सही करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हमेशा अच्छे से काम करें और मेहनत करें। इस लेख में बताए गए लाभ केवल सामान्य सूचना पर आधारित हैं। ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।