महाकुंभ से ये चीजें घर लाने से दिन-रात होगी तरक्की


By Farhan Khan17, Dec 2024 02:07 PMjagran.com

महाकुंभ का आयोजन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस मेले की शुरुआत के लिए साधु-संत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

महाकुंभ में घर लाएं ये चीजें

महाकुंभ से शुभ चीजों को घर लाने से घर और परिवार में सदैव सुख-शांति बनी रहती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

जल लेकर आएं

महाकुंभ में संगम घाट पर स्नान करने के बाद जल जरूर लेकर आएं क्योंकि त्रिवेणी संगम के जल में गंगा, यमुना और सरस्वती का जल होता है।

नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा

त्रिवेणी संगम के जल को लाने से घर में खुशियों का आगमन होता है और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है।

महाकुंभ की मिट्टी घर लाएं

आप महाकुंभ की मिट्टी घर ला सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ की मिट्टी लाने से इंसान को सभी ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।

फूलों को घर लाएं

महाकुंभ से आप पूजा के फूलों को भी घर ला सकते हैं। इससे परिवार में सुख-शांति हमेशा बनी रहेगी।

धन का आगमन

इसके अलावा जीवन में आ रहे दुख एवं संकट दूर होंगे। घर में धन का आगमन होगा और परिवार के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होगी।  

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com