Rakshabandhan 2024 पर घर लाएं यह चीज, धन से भरेगी तिजोरी


By Amrendra Kumar Yadav12, Aug 2024 02:28 PMjagran.com

रक्षाबंधन पर्व

भाई और बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

पूर्णिमा के दिन करें व्रत

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत का पालन किया जाता है और गंगा स्नान का भी अत्यधिक महत्व है।

घर लाएं ये खास चीज

ज्योतिष शास्त्र में रक्षाबंधन के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दिन घर में शंख लाना बहुत शुभ माना जाता है।

दक्षिणावर्ती शंख लाएं

रक्षाबंधन के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख लाएं। यह शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। इससे घर में खुशहाली आती है।

सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

घर में शंख लाने से और रोजाना इसकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं

शंख की पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दिशा का रखें ध्यान

शंख रखते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शंख को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के बगल में रखना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

शिव जी की मूर्ति के पास न रखें शंख

भगवान शिव जी की मूर्ति के पास शंख नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। इसके साथ ही शंख को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

रक्षाबंधन के दिन शंख लाना बहुत शुभ होता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com