रात में कपूर से करें ये आसान उपाय, कंगाली होगी दूर


By Ashish Mishra06, Jan 2025 10:00 PMjagran.com

कपूर का उपयोग

अक्सर पूजा-पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है। इसे जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि रात में कपूर के कौन-से उपाय करने से कंगाली दूर होती है?

कंगाली का सामना करना

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को कपूर के उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से कंगाली दूर होने लगती है।

कपूर के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को कई अन्य फायदे होते हैं।

तकिए के नीचे कपूर रखें

अगर आप रात में तकिए के नीचे कपूर रखकर सोते हैं, तो इससे मानसिक तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है। इसके अलावा, बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है।

रात में कपूर जलाएं

रात में सोते समय कपूर जलाना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा करने से पितृ दोष भी दूर होता है।

वैवाहिक रिश्ते में मधुरता

बेडरूम में कपूर रखने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं। इसे गृह क्लेश दूर होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को रात में कपूर के इन उपायों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और कंगाली से छुटकारा मिलता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, आसपान का वातावरण शुद्ध रहता है और बैक्टीरिया भी दूर होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

कंगाली को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ