मंगलवार को करें इस 1 मंत्र का जाप, पूरी होंगी सारी इच्छाएं


By Ashish Mishra03, Feb 2025 10:00 PMjagran.com

मंगलवार का दिन

यह दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। आइए जानते हैं कि मंगलवार के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए?

हनुमान जी की कृपा

जिन लोगों पर हनुमान जी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

मंत्र का जाप करना

पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और देवी-देवता प्रसन्न होती हैं।

हनुमान जी के मंत्र

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते समय हनुमान के ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करें। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। ऐसा करने से सफलता के योग बनते हैं।

परेशानियों से छुटकारा

मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंत्र का जाप करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंत्र का जाप करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

कारोबार में तरक्की

हनुमान जी की पूजा करने से व्यापार में आ रही बाधा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में तरक्की होती है और परिवार का साथ मिलता है।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ