Mohini Ekadashi पर करें इन 3 मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर इच्छा


By Ashish Mishra08, May 2025 12:06 PMjagran.com

Mohini Ekadashi 2025

सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी पर किन मंत्रों का जाप करने से इच्छा पूरी होती है?

मोहिनी एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, 08 मई 2025 को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी की शुरुआत 07 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा।

मंत्र का जाप करना

पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

मोहिनी एकादशी पूजन मंत्र

इस दिन पूजा करते समय ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्: मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

भगवान विष्णु के मंत्र

मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के ॐ नमो भगवते वासुदेवाय: मंत्र जाप करना चाहिए। इससे जीवन सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप

मोहिनी एकादशी पर पूजा करते समय ॐ महालक्ष्म्यै नमः और ऊँ श्री केश्वाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

मनोकामना होगी पूरी

मोहिनी एकादशी पर इन मंत्रों का जाप करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इससे जीवन में तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के जुड़े रहें jagran.com के साथ