यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। रविवार को पूजा-पाठ करने से संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन किन मंत्रों का जप करना चाहिए?
रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जप करना बेहद शुभ होता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और रुके हुए कार्य होते हैं।
रविवार के दिन पूजा करते समय सूर्य देव के पौराणिक मंत्र जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम, तमोsरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम का जप करना चाहिए।
रविवार को पूजा करते समय ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात मंत्र का जप करना चाहिए। इससे कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
सूर्य देव की पूजा करते समय ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य: या ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। इससे मनोकामना पूरी होने लगती है।
रविवार को इन मंत्रों का जप करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
रविवार को इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।
मंत्र का जप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ