गुप्त नवरात्रि में मुराद पूरी करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप


By Ashish Mishra05, Jul 2024 01:49 PMjagran.com

गुप्त नवरात्रि

सनातन धर्म में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

गुप्त नवरात्रि की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 06 जुलाई 2024 से होगी। वहीं, इसका समापन 15 जुलाई को होगा।

मंत्र का जाप करना

अगर आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो गुप्त नवरात्रि में मंत्र का जाप करें। इससे सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगती है।

मनोकामना की पूर्ति

अक्सर लोग अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में व्रत रखते हैं। इस दौरान विधि-विधान से पूजा करते हैं।

मां दुर्गा के मंत्र

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के मंत्र ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते का जाप करना चाहिए।

परेशानियों को दूर करने वाला मंत्र

अगर आप परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो गुप्त नवरात्रि में ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करें। इससे सारी परेशानियां दूर होने लगती है।

मां काली का मंत्र

गुप्त नवरात्रि में मां काली को प्रसन्न करने के लिए क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे पापों का विनाश होता है।

इन चीजों का सेवन न करें

गुप्त नवरात्रि के दौरान मांस-मदिरा और लहसुन-प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से माता रानी नाराज होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने वाले मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

मनी प्लांट के इन उपायों से मिलेगा अपार धन