नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से हो सकती है एसिडिटी


By Farhan Khan28, Aug 2025 02:45 PMjagran.com

सुबह का नाश्ता है जरूरी

सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है। यह आपके पूरे दिन की एनर्जी को मेंटेन करने काम करता है। इसके चलते आपको नाश्ते में हेल्दी और अच्छी चीजों का सेवन करना चाहिए।

नाश्ते में न खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें नाश्ते में खाने से आपको एसिडिटी हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चाय का सेवन न करें

अगर आप नाश्ते में चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो ऐसे में आपको आज ही इसका त्याग कर देना चाहिए। इसमें कैफीन होता है, जिससे आपको एसिडिटी हो सकती है।

संतरा खाने से परहेज करें

जिन लोगों को नाश्ते में संतरा, नींबू और अंगूर खाने की आदत होती है, तो ऐसे में यह आदत उनके लिए भारी पड़ सकती है। इन फलों से आपको एसिडिटी हो सकती है।

दही का सेवन न करें

सुबह के समय नाश्ते में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इसे बाद में ही खाएं।

नाश्ते में मीठा न खाएं

अगर आप नाश्ते में कुछ न कुछ मीठा खाते हैं, तो आपको इस आदत पर रोक लगानी चाहिए। इसमें थियोब्रोमाइन होता है, जिससे आपको एसिडिटी हो सकती है।

नाश्ते में जूस न पिएं

नाश्ते में जूस का सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जूस पीने से आपको एसिडिटी का सामना करना पड़ सकता है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

नाश्ते में खाएं ये चीजें

नाश्ते में आपको इन चीजों के बजाय साबुत अनाज जैसे दलिया, ओट्स, अंडे, ताजे फल, दही, नट्स, सीड्स और भिगोए हुए चने, मूंग दाल आदि का सेवन करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com