सनातन धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व होता है। यह दीवाली कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। आइए जानते हैं कि इस बार देव दीपावली कब है?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास में देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दीपक जलाने और पूजा-पाठ करने का विधान होता है।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।
प्रदोष काल में शाम 5 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली मनाने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ होगा।
देव दीपावली पर सुबह गंगा में स्नान करना शुभ होता है। इसके अलावा, घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
देव दीपावली पर सुबह मिट्टी के दीपक में घी या तिल का तेल डालकर करना शुभ होगा। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
देव दीपावली पर भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, इस दिन घर के कोने-कोने में दीपक जलाना चाहिए।
देव दीपावली पर पूजा करते समय ऊं नमो नारायण नम: या ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा मंभ का जप करना चाहिए।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ