बालों को काला करने के लिए काफी महिलाएं काली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। यह बालों को चमक देने के साथ-साथ इन्हें नुकसान भी देती हैं। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा काली मेंहदी लगाने के नुकसान।
क्या आप जानते हैं काली मेहंदी में मौजूद केमिकल्स बालों को रूखा और बेजान बनाते हैं। इससे बचने के लिए मेहंदी लगाने से पहले हेयर शाफ्ट में ऑयल लगाना चाहिए।
जरूरत से ज्यादा या जल्दी-जल्दी मेहंदी लगाने से बालों तेजी से झड़ने लगते हैं। बालों को काली मेहंदी से काला करने के लिए आप एक नियमित समय का चुनाव करें।
क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को मेहंदी से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, लालिमा और चकत्ते हो सकते हैं। इसलिए मेहंदी लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है।
काली मेहंदी लगाने से बाल दोमुंहे हो सकते हैं। इससे बचने के लिए मेहंदी लगाने के बाद हेयर मास्क जरूर लगाना चाहिए।
मेहंदी लगाने से बालों का रंग और टेक्सचर अस्थायी रूप से बदल सकता है, जो कुछ लोगों के लिए असुविधाजनक हो सकता है।
मेहंदी लगाने से स्कैल्प पर खिचाव पड़ सकता है, जिससे बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं।
बालों में काली मेहंदी का उपयोग करने से आपको इन नुकसानो का सामना करना पड़ सकता हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva