देर रात खाना खाने से शरीर को हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां


By Farhan Khan30, Dec 2025 01:28 PMjagran.com

देरी से डिनर करना

हमारा आज का लाइफस्टाइल इतना खराब हो चुका है कि हम आमतौर पर डिनर लेट ही करते हैं। डिनर लेट करना सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता। हालांकि, शादी का चलन भी इन दिनों रात में ही होता है।

देरी से डिनर करने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप देर रात खाना खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बढ़ सकता है वजन

देर रात डिनर करने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो देरी से डिनर कभी न करें। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है।

नींद खराब होने का खतरा

जो लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को रात में देर से खाना नहीं खाना चाहिए। रात में देर से खाना खाने से आपका पेट भारी हो सकता है और आपकी नींद में खलल पड़ सकता है।

हो सकती है एसिडिटी

देर रात खाना खाने से हमारा पाचन तंत्र पूरी तरह से आराम नहीं कर पाता है क्योंकि यह खाना पचाने का काम कर रहा होता है। इसके चलते आपके साथ एसिडिटी, गैस, और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों को देर रात खाना खाने से बचना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल आउट ऑफ कंट्रोल हो सकता है और इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।

दिल हो सकता है बीमार

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप दिल को निरोग रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको देर रात खाना खाने से बचना चाहिए।

टाइम पर डिनर करें

अगर आप इन सभी परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको देर रात डिनर करने से बचना चाहिए। आपको टाइम पर ही डिनर करना चाहिए और इसके लिए शाम 7 बजे से 8 बजे का टाइम बेस्ट है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com