घर में भूल से भी न रखें ये पौधे, जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं


By Farhan Khan12, Dec 2024 03:22 PMjagran.com

हिंदू धर्म शास्त्र में पौधों का महत्व

हिंदू धर्म शास्त्र में कुछ पौधों को बेहद पवित्र बताया गया है, तो वहीं कुछ को बेहद अशुभ बताया गया है।

घर में न रखें ये पौधे

आज हम आपको बताएंगे कि घर में भूल से भी कौन-से पौधे नहीं रखने चाहिए। ताकि जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

कैक्टस का पौधा

घर में कैक्टस का पौधा भूल से भी नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ गृह क्लेश हो सकता है।

इमली का पौधा

इमली खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पौधा घर में बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा का नाश

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार घर में इमली का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का नाश होने लगता है।

बोनसाई का पौधा

बोनसाई का पौधा भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है।

मेहंदी का पौधा

घर में मेहंदी का पौधा लगाना बेहद अशुभ माना जाता है। यह पौधा घर में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

आप इन पौधों की बजाय मनी प्लांट, बांस का पौधा और तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com