इन दिनों में रोटी बनाने से जीवन भर रहेंगे परेशान


By Farhan Khan09, Aug 2025 05:33 PMjagran.com

हिंदू धर्म में निहित नियम फॉलो करना

हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपकी लाइफ बदल सकती है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।

इन दिनों में न बनाएं रोटी

आज हम आपको कुछ ऐसे दिनों के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको भूल से भी रोटी नहीं बनानी चाहिए। आइए इन दिनों के बारे में जानें, ताकि आप परेशान न हो।

शीतला अष्टमी पर अशुभ होती है रोटी

शीतला अष्टमी के दिन जो जातक रोटी बनाते हैं, तो इससे उन्हें मां शीतला की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस दिन मां को बासी खाने का भोग लगाया जाता है।

अमावस्या तिथि पर न बनाएं रोटी

अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है। इस दिन घर में रोटी नहीं बनानी चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।

मकर संक्रांति पर भूल से भी रोटी न बनाएं

जो जातक मकर संक्रांति के दिन अपने घर में रोटी बनाते हैं, तो इससे उनके अच्छे दिनों की समाप्ति हो सकती है। किस्मत का सितारा भी जल्द डूब सकता है।

शरद पूर्णिमा पर न बनाएं रोटी

शरद पूर्णिमा के दिन रोटी बनाने से व्यक्ति के घर में आर्थिक तंगी हो सकती है। इसके चलते परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे कम हो सकती है।

नाग पंचमी पर रोटी बनाने से बचें

नाग पंचमी के दिन भी रोटी नहीं बनानी चाहिए, क्योंकि तवे को नाग का फन माना जाता है। ऐसे में इस दिन रोटी बनाने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं।

दिवाली पर रोटी न बनाएं

दिवाली के शुभ अवसर पर कभी भी आपको रोटी नहीं बनानी चाहिए। अगर आप फिर भी ऐसा करते हैं, तो ऐसे में मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट सकती है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com