वॉक करना सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन कई लोग छोटी-छोटी गलतियों की वजह से अपना फायदा कम कर देते हैं। जानिए 7 बड़ी गलतियां जिन्हें वॉक करते समय नहीं करना चाहिए।
भारी खाना खाने के तुरंत बाद वॉक करना पाचन को नुकसान पहुंचा सकता है। खाने के कम से कम 30-40 मिनट बाद वॉक करना सही रहता है।
पुराने या असुविधाजनक जूते पहनकर वॉक करना आपके पैरों, घुटनों और पीठ पर दबाव डाल सकता है। हमेशा ऐसे जूते चुनें जो आरामदायक हो और पैरों को सही सहारा दें।
अत्यधिक तेज वॉक से शरीर पर दबाव बढ़ता है, और बहुत धीरे चलने से कैलोरी बर्न कम होती है। अपने शरीर की क्षमता के हिसाब से स्पीड तय करें।
सीधा खड़े होकर चलना जरूरी है। झुककर चलने से पीठ, कंधे और गर्दन में दर्द हो सकता है और बॉडी पोस्टर खराब हो सकता है।
वॉक से पहले और बाद में पानी पीना जरूरी है। डिहाइड्रेशन से थकान बढ़ सकती है, मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है और वॉक का असर कम हो जाता है।
वॉक से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना जरूरी है। स्ट्रेचिंग से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, चोट लगने का खतरा कम होता है और शरीर अधिक लचीला बनता है।
बार-बार वही मार्ग चलने से शरीर की मांसपेशियां संतुलित नहीं विकसित होती हैं। अलग-अलग रास्ते या टेक्सचर चुनें ताकि शरीर को नई चुनौती मिले।
ये छोटी-छोटी आदतें आपकी वॉक को सुरक्षित और असरदार बना देंगी। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva