हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, सुबह का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि आपको सुबह में हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए, ताकि आपका पूरा दिन अच्छा जाए।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुबह के टाइम देखने से आप पूरे दिन परेशान रहेंगे। आइए इन चीजों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आपको सुबह में उठते ही सबसे पहले शीशा नहीं देखना चाहिए। इससे आपके जीवन में नेगेटिविटी आ सकती है। आप हमेशा परेशान ही रहेंगे।
सुबह के टाइम आपको कभी भी बंद घड़ी नहीं देखनी चाहिए। बंद घड़ी देखने से आपके अच्छे दिनों की समाप्ति हो सकती है और इसके चलते आपके काम भी बिगड़ सकते हैं।
अगर आप कर्ज की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कभी भी सुबह के टाइम झूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है।
कहा जाता है कि सुबह के समय आपको कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति की परछाई नहीं देखनी चाहिए। इससे आपका पूरा दिन बर्बाद हो सकता है।
सुबह के टाइम आपको पक्षियों को नहीं देखना चाहिए। ये आपके जीवन में परेशानी खड़ी कर सकते हैं। वहीं आपकी किस्मत भी आपको साथ छोड़ सकती है।
सुबह में इन चीजों को देखने की बजाय आपको अपनी हथेलियां देखनी चाहिए। इससे आपका जीवन खुशियों से भर सकता है। आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com