हिंदू धर्म में वृश्चिक संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। जब सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे वृश्चिक संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करना चाहिए।
वृश्चिक संक्रांति इस बार 16 नवंबर को मनाई जाएगी। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप वृश्चिक संक्रांति पर करते हैं, तो इससे आपकी लाइफ बदल सकती है।
वृश्चिक संक्रांति के दिन एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली व लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य करते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
अगर आप कर्ज जैसी भयंकर समस्या से जूझ रहे हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते। अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर।। मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक संक्रांति के दिन लाल रंग के वस्त्रों और गुड़ का दान करने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके अलावा आपके बिगड़े काम भी धीरे-धीरे बन सकते हैं।
वस्त्रों और गुड़ के अलावा आप अपनी क्षमता के अनुसार अन्न और धन का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके चलते आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए आपको तिल का दान करना चाहिए। कुछ ही दिनों में इसके सकारात्मक रिजल्ट आपके सामने होंगे। एक बार यह उपाय जरूर करें।
हालांकि, आपको इन उपायों को आजमाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए। नहीं, तो आपके काम बिगड़ सकते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com