बुधवार को ये उपाय करने से बरसेगी धन-दौलत, खुशहाल बीतेगा जीवन


By Farhan Khan08, Jan 2025 11:12 AMjagran.com

बुधवार को भगवान गणेश जी की पूजा करने के लाभ

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी के लिए होता है। इस दिन भगवान पूरे भक्ति भाव के साथ गणेश जी की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं। इससे जातक को मनमुताबिक सफलता मिलती है।

आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

मनमुताबिक सफलता साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। वहीं बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। आपको भी गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

बुधवार को करें ये उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप बुधवार के दिन करते हैं, तो इससे दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए जानें।

पैसों की तंगी से निजात

पैसों की तंगी से निजात के लिए बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान गणेश पूजा करें और उसके बाद गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें।

वास्तु दोष से मिलेगी राहत

वास्तु दोष से राहत के लिए बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें।

बांसुरी को उत्तर दिशा में रखें

बांसुरी अर्पित करने के बाद बांसुरी को उत्तर दिशा में स्थित कमरे में रख दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।

भगवान गणेश जी होंगे प्रसन्न

अगर आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन पूजा के समय शमी के पत्ते और पान के पत्ते अर्पित करें।

मंत्र का पाठ करें

पान के पत्ते अर्पित करते समय “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥” मंत्र का पाठ भी करें।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com