कालाष्टमी के दिन ये 5 उपाय करने से जल्द बन जाएंगे अमीर


By Farhan Khan13, May 2025 04:12 PMjagran.com

कालाष्टमी रखती है विशेष महत्व

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, हर माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर काल भैरव देव की पूजा की जाती है।

कालाष्टमी के दिन करें ये उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें कालाष्टमी के दिन करने से आप जल्द अमीर बन सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

घर में होगा धन का आगमन

कालाष्टमी के दिन भैरव बाबा के सामने दीपक जलाने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और आपके घर धन का आगमन होगा। आप अमीर बनने लगेंगे।

बिगड़े काम बन जाएंगे

जिन लोगों के काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं, ऐसे लोगों को सरसों के तेल में चुपड़ी हुई एक रोटी लेकर काले कुत्ते को खिलानी चाहिए।

भय से मिलेगी निजात

जो लोग हर तरह के भय से निजात पाना चाहते हैं, उन्हें भैरव जी के चरणों में काले रंग का धागा चढ़ाना चाहिए। इससे जल्द ही आपका काम हो जाएगा।

बिजनेस में होगा लाभ

बिजनेस में खूब लाभ के लिए कालाष्टमी के दिन आपको चूरमा बनाना चाहिए और उससे भैरव बाबा को भोग लगाना चाहिए। देखना आपके दिन बदल जाएंगे।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली

कालाष्टमी के दिन अगर कोई व्यक्ति शमी के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करता है, तो इससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में खुशहाली आने लगती है।

नेगेटिव एनर्जी का होगा खात्मा

घर में नेगेटिव एनर्जी का खात्मा करने के लिए भैरव बाबा को पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

कालाष्टमी के दिन ये 5 उपाय करने से आप अमीर जल्द बन जाएंगे। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com