शरीर के किसी भी हिस्से की चर्बी बढ़ना हमारी सेहत के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसके लिए कुछ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिनके अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं। ऐसे में घरेलू उपाय फॉलो करना बेस्ट है।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप रोजाना करते हैं, तो इससे आपकी बाजुओं की चर्बी कम हो सकती है। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें।
जो लोग रोजाना भुजंगासन करते हैं, तो इससे बाजुओं की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस आसन को कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता है। भुजंगासन आपके फोकस पॉइंट को बढ़ाने का भी काम करता है।
भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। इस दौरान हाथों को कंधों के नीचे रखें। इसके बाद पैरों को पीछे की ओर फैलाएं। अब अपने हाथों का इस्तेमाल करके आप धीरे-धीरे अपने सीने को ऊपर उठाएं।
बाजुओं की चर्बी को कम करने के लिए आप धनुरासन कर सकते हैं। इसे धनुष पोज के नाम से भी जाना जाता है। इससे आपकी मसल्स टोन होते हैं और आपका पेट भी इस योगासन काफी अच्छा रहता है।
धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़कर कूल्हे से छूने की कोशिश करें। इसके बाद अपने टखनों को हाथों से पकड़े रहें। अब अपने सीने ऐसे पैरों को ऊपर की ओर उठाएं।
बाजुओं की चर्बी को कम करने के लिए आप धनुरासन और भुजंगासन के अलावा चक्रासन भी कर सकते हैं। इस आसन को व्हील पोज के नाम से भी जाना जाता है। चक्रासन से आपकी पीठ भी काफी मजबूत हो सकती है।
चक्रासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़ते हुए एड़ी को जितना हो सके अपने नितंब के पास लाएं। हथेलियों को जमीन पर रखें। शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com