आज हम आपको बताएंगे कि रात में कुत्ते का रोना शुभ है या अशुभ? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जब भी रात के समय कुत्तों के रोने की आवाज आए, तो इसे एक तरह का अशुभ संकेत माना जाता है।
कुत्तों के रोने की आवाज निकालना किसी अनहोनी की तरफ इशारा होता है।
जिस किसी के घर के सामने कुत्ता रोता है, उसके घर में उसे कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
कुत्तों को किसी संकट के आने से पहले इसका आभास हो जाता है इसलिए ये रोते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, रात में कुत्ते के रोने का मतलब है कि उसे अपने आस-पास पूर्वज या आत्मा दिखाई दे रहे हैं।
कुत्तों का रोना धन-हानि का संकेत भी देता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com