सनातन धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व होता है। इस दिन शनि देव की पूजा करना चाहिए। आइए जानते हैं कि शनि जयंती पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन दान-पुण्य करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 27 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर ज्येष्ठ अमावस्या का समापन होगा। इसी मुहूर्त में शनि जयंती मनाई जाती है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे शनि जयंती पर दान करना लाभकारी माना जाता है। इससे शनि देव प्रसन्न होने लगते हैं और करियर में कामयाबी मिलती है।
शनि देव को काले तिल बेहद प्रिय हैं। इसे शनि जयंती पर दान करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं। काले तिल को जल में डालकर स्नान भी कर सकते हैं।
शनि जयंती पर उड़द की दाल का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। आप उड़द की खिचड़ी बनाकर भी दान कर सकते हैं।
शनि देव का सरसों का तेल चढ़ाना और इसे दान करना शुभ होता है। इससे कुंडली में ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होने लगता है और तरक्की के योग बनते हैं।
शनि जयंती पर सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास योग का निर्माण होगा। इन योग में शनि देव की पूजा करने से जीवन में आने वाली सारी विपत्तियां दूर होने लगती हैं।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ