सनातन धर्म में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि आमलकी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 10 मार्च को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से धन लाभ होता है।
पंचांग के अनुसार, आमलकी एकादशी तिथि की शुरुआत 09 मार्च को रात 07 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 10 मार्च को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे आमलकी एकादशी पर दान करना शुभ होता है। इन चीजों को दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
आमलकी एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करना चाहिए। इससे विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त होती है और बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।
आमलकी एकादशी पर अन्न और पीले रंग के वस्त्र का दान करना शुभ होता है। इसे दान करने से जीवन सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
आमलकी एकादशी पर पूजा करने के बाद आंवले का दान करना चाहिए। इसे दान करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को आमलकी एकादशी पर इन चीजों का दान करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है औ धन प्राप्त के योग बनते हैं।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ