Durga Ashtami कब है? जानें डेट और शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra03, Jan 2025 11:24 AMjagran.com

दुर्गा अष्टमी 2025

सनातन धर्म में दुर्गा अष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि दुर्गा अष्टमी कब है?

दुर्गा अष्टमी कब है?

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में दुर्गा अष्टमी 07 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, दुर्गा अष्टमी की शुरुआत 06 जनवरी को शाम 06 बजकर 23 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 07 अगस्त को शाम 04 बजकर 26 मिनट पर होगा।

दुर्गा अष्टमी पर शुभ योग

ज्योतिषियों के अनुसार, दुर्गा अष्टमी पर शिव योग, रवि योग, सिद्ध योग, रेवती नक्षत्र का भी संयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

मां दुर्गा का अभिषेक करें

दुर्गा अष्टमी पर सुबह स्नान करने के बाद गंगाजल से मां दुर्गा का अभिषेक करें। इस दौरान अक्षत, लाल चंदन, चुनरी, और लाल पुष्प अर्पित करें।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

दुर्गा अष्टमी पर तुलसी के पौधे के पास नौ दीपक जलाकर परिक्रमा करें। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा

अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा को कपूर का एक टुकड़ा और 6 लौंग अर्पित करें। इस दौरान देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि मंत्र का जप करें।

परेशानी को दूर करने के उपाय

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए दुर्गा अष्टमी पर सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्य त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते मंत्र का 11 बार जप करें।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ