वजन को कंट्रोल करने के लिए न खाएं ये चीजें


By Farhan Khan06, Jan 2026 02:55 PMjagran.com

वजन बढ़ने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, इसके लिए तमाम तरह के उपाय आजमाए जाते रहते हैं।

वेट लॉस में न खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो वजन कंट्रोल करने के दौरान कभी नहीं खानी चाहिए। इनसे आपका वजन फिर से बढ़ सकता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें

जिन लोगों का कोई भी खाना बिना कोल्ड ड्रिंक के पूरा नहीं होता, तो ऐसे में आपको आज ही इसे डाइट से बाहर कर देना चाहिए। इसमें मौजूद कैलोरी आपका वजन बढ़ सकता है।

मैदा से बनी चीजें न खाएं

मैदा से बनी चीजें खाने में काफी टेस्टी लगती है, लेकिन यह जितनी टेस्टी होती है। सेहत के लिए भी यह उतनी ही खतरनाक होती है। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

चीनी खाने से परहेज करें

अगर आप चीनी खाना पसंद करते हैं और वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको इसे क्विट कर देना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है।

प्रोसेस्ड मीट से परहेज करें

जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ऐसे में उन लोगों को पैकेट वाले सूप, रेडी-टू-ईट मील, प्रोसेस्ड मीट और डाइट नमकीन नहीं खानी चाहिए।  

जंक फूड खाने से परहेज करें

जंक फूड और डीप फ्राइड चीजों में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आज ही इसे डाइट से बाहर करें।

पालक का सेवन करें

आपको अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए इन चीजों को डाइट से बाहर कर देना चाहिए। इसकी बजाय आपको शहद, नींबू, पालक, मसूर की दाल, और सेब का सेवन करना चाहिए।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com