ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब का बड़ा महत्व है। इसमें जीवन से जुड़े कई समस्याओं का हल मिल सकता है। चाहे वह धन से जुड़ी हो या फिर वैवाहिक जीवन से संबंधित हो।
अक्सर लोग जीवन में पैसों और घर से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी समस्याओं से घिरे हुए हैं, तो लाल किताब में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से घर के कष्ट दूर हो सकते हैं।
कुछ लोगों की कमाई अच्छी-खासी होने के बावजूद पैसा नहीं बच पाता है। ऐसे में आप अपने सिराहने पर एक तांबे का बर्तन में लाल चंदन डालकर रखें। अगले दिन सुबह उसे तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा करने से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
अगर आपकी शादी में कुछ बाधा आ रही है या शादी होते-होते रूक जाती है, तो ऐसे में आप सोमवार के दिन ऊं सोमेश्वराय नमः मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पिक करें। ऐसा करने से जल्द ही शादी के योग बना जाएंगे।
अगर आप किसी भी काम को सच्चे दिल से कर रहे हैं और उसमें सफलता नहीं मिल रही है, तो रोजाना पीले रंग का तिलक लगाएं। इससे आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे व्यक्ति को जीवन में अपार सफलता हासिल होगी।
लाल किताब के अनुसार, आपको 21 शुक्रवार तक 9 साल की 5 कन्याओं को मिश्री और खीर का प्रसाद खिलाना चाहिए। इस उपाय को करने से देवी लक्ष्मी खुश होती हैं और धन से जुड़ी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Jagran