बाथरूम में रखेंगे खाली बाल्टी, रोकती है धन प्रवाह


By Farhan Khan30, Jan 2025 06:00 PMjagran.com

हिंदू धर्म शास्त्र में निहित नियम

हिंदू धर्म शास्त्र में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सभी तरह की परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। इस शास्त्र में सुख-समृद्धि से जुड़े उपायों के बारे में भी बताया गया है।

घर में चीजों को खाली नहीं रखना चाहिए

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजों का भूलकर भी खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बाथरूम में खाली बाल्टी रखना कैसा है?

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बाथरूम में खाली बाल्टी रखते हैं, तो इससे व्यक्ति के जीवन पर क्या असर पड़ता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा

हिंदू धर्म शास्त्र कहता है कि बाथरूम में खाली बाल्टी रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे घऱ में धीरे-धीरे सकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होने लगता है।

परिवार में प्रेम कम होना

सकारात्मक ऊर्जा के खात्मे के साथ ही घर के ऊपर विपत्ति आने लगती है। परिवार के सदस्यों की आय भी घटने लगती है। प्रेम भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।

बाल्टी में हमेशा पानी भरकर रखें

इन सभी परेशानियों से बचने के लिए कभी भी बाथरूम में खाली बाल्टी न रखें। आप इसमें पानी भरकर रख सकते हैं। इससे घर में समृद्धि आ सकती है।

नीले रंग की बाल्टी रखें

इस दौरान बाल्टी के रंग का खास ध्यान रखें। बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी को रखना अच्छा माना जाता है। यह रंग शुभता का प्रतीक माना जाता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com