जरूरत से ज्यादा सोने से हो सकती हैं ये बीमारियां


By Farhan Khan21, Oct 2025 02:47 PMjagran.com

टाइम पर सोना

मेडिकल भाषा के मुताबिक, एक सामान्य व्यक्ति को एक दिन में 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे कम नींद लेने से आपकी सेहत बुरी तरह से गिर सकती है। अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।

ज्यादा सोने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप जरूरत से ज्यादा सोते हैं, तो इससे आपको कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दिल हो सकता है बीमार

अगर आप ज्यादा सोते हैं, तो आज ही आपको सतर्क हो जाना चाहिए। इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं और इन दिनों लोगों का दिल तेजी से बीमार हो रहा है। आपको  8 घंटे से ज्यादा नींद नहीं लेनी चाहिए।

डिप्रेशन होने का खतरा

डिप्रेशन के बारे में बात करें, तो यह एक मानसिक बीमारी है, जो कि एक बेहद खतरनाक बीमारी है। ऐसे में अगर आप 8 घंटे से ज्यादा की नींद लेते हैं, तो इससे आप डिप्रेशन में जा सकते हैं।

फर्टिलिटी पर असर पड़ना

कहा जाता है कि अगर आप ज्यादा देर तक सोते हैं, तो इससे फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। इसके चलते प्रेग्नेंट होने की संभावना कम हो सकती है। इससे बचने के लिए 8 घंटे से अधिक न सोएं।

बढ़ सकता है वजन

मेडिकल की भाषा में वजन बढ़ने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कारण ज्यादा सोना भी है क्योंकि ज्यादा सोने से शरीर का बीएमआई बढ़ने से है। दिन में 8 घंटे ही सोना चाहिए।

याददाश्त हो सकती है कमजोर

जरूरत से ज्यादा सोने से ब्रेन फंक्शन कमजोर हो सकता है, जिससे याददाश्त पर असर पड़ता है और लंबे समय तक याददाश्त कमजोर होने से आपको अल्जाइमर हो सकता है।

हो सकती है डायबिटीज

डायबिटीज आज के समय से बेहद आम बीमारी बन चुकी है। इस बीमारी होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कारण ज्यादा घंटे सोना भी है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com