अक्सर लोग घर में नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं कि फिटकरी के किन उपायों को करने से बरकत होती है?
इस शास्त्र में फिटकरी से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से वास्तु दोष दूर होने लगता है और घर में बरकत होती है।
धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को फिटकरी के उपाय करने चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।
फिटकरी और मिर्च को 7 बार सिर से खुमाकर जला दें। ऐसा करने से बुरी नजर दूर होने लगती है और रोगों से भी छुटकारा मिलता है।
अगर आप वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो मुख्य द्वार पर फिटकरी रख देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है और वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।
अगर आपका बिजनेस सही नहीं चल रहा है, तो फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर दुकान के मुख्य दरवाजे पर रख दें। इससे व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।
अगर आपको रात में बेहतर नींद नहीं आती है, तो तकिए के नीचे फिटकरी रखें। इससे बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है और रात में बेहतर नींद आती है।
फिटकरी के इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और खूब पैसा कमाता है।
धन की कमी से मुक्ति पाने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ