महाभारत के युद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बहुमूल्य बातें बताई थी। उनके यह उपदेश भगवत गीता में निहित हैं।
आज हम आपको भागवत गीता के कुछ सूत्रों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आप कभी असफल नहीं होंगे। आइए इन सूत्रों के बारे में जानें।
अपने जीवन में हमेशा सोच-समझकर लोगों को चुनना चाहिए। क्योंकि संगति का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है।
भगवान श्री कृष्ण के मुताबिक, मन को हमेशा काबू में रखें और यही दुनिया में खुश रहने का एकमात्र सूत्र है।
ज्ञान न होना हानिकारक है, लेकिन अधूरा ज्ञान होना उससे भी ज्यादा हानिकारक है। कम ज्ञान वाले व्यक्ति बेवजह हर काम में टांग अड़ाते रहते हैं।
श्री कृष्ण कहते हैं कि किसी भी काम की पूरी जानकारी के बाद ही उसे शुरू करें। वरना व्यक्ति उपहास का पात्र बन जाता है।
श्रीकृष्ण कहते हैं कि किसी भी काम को करने से पहले एक योजना जरूर बनाएं। इससे आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com