पति के लिए भाग्यशाली होती हैं इस मूलांक की लड़कियां


By Ashish Mishra13, May 2025 10:00 PMjagran.com

अंक शास्त्र

इस शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक की लड़कियां पति के लिए भाग्यशाली होती हैं?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व का भी पता चलता है।

मूलांक 2 की लड़कियां

जिन लड़कियों का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 को हुआ होता है, उनका मूलांक 2 होता है। ये लड़कियां भाग्यशाली होती हैं।

पति के लिए भाग्यशाली

मूलांक 2 की लड़कियां पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। इन लड़कियों का विवाह जिन लड़कों के साथ होता है, उनकी किस्मत बदल जाती है।

मां लक्ष्मी का रूप

ऐसा कहा जाता है कि मूलांक 2 की लड़कियां मां लक्ष्मी का रूप होती हैं। जिस घर में इनका विवाह होता है, वहां धन की कमी नहीं होती है।

कार्य में मिलती है सफलता

जिन लोगों को मूलांक 2 की लड़कियों का साथ मिलता है, उन्हें जीवन में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

मूलांक 2 वाली लड़कियों का स्वभाव

इस मूलांक की लड़कियां सरल स्वभाव की होती हैं। इसके साथ ही, ये शांत और आकर्षक भी होती हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

मूलांक 2 की महिलाओं को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा, गरीबों को चावल, चीनी, आटा, दूध और दही का दान करें।

पढ़ते रहें

मूलांक के अनुसार अपने व्यक्तित्व को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ