किचन में रखें मसाले सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें लौंग शामिल है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। वहीं, लौंग का तेल भी शरीर को निरोग रखता है।
आज हम आपको लौंग के तेल के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप जानेंगे, तो चौंक जाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
लौंग के तेल में मुख्य रूप से यूजेनॉल, सेस्क यूटरपे, फिनोलिक गुण, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह तेल शरीर के लिए अच्छा होता है।
बरसात के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप लौंग का तेल डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी होता है।
हाई बीपी की समस्या इन दिनों लोग तेजी से जूझ रहे हैं। अपने बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए आपको लौंग का तेल खाना चाहिए। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
जो लोग भयंकर सिर में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को लौंग के तेल से सिर की मालिश करनी चाहिए। इससे उनके सिर का दर्द छूमंतर हो सकता है।
लौंग के तेल से दांतों और मसूड़ों की मालिश करने से आपको दांतों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इस तेल में दर्द निवारक गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
बरसात के मौसम में अक्सर इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में खुद को इन्फेक्शन से बचाने के लिए आप लौंग का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com