गुड़ की खीर खाने से शरीर को मिलेंगे ये फायदे


By Priyam Kumari26, Oct 2025 02:01 PMjagran.com

गुड़ की खीर खाने से क्या होता है?

खीर भारत में खाई जाने वाला सबसे पसंदीदा और परंपरागत मिष्ठान में से एक है। वहीं, छठ पूजा के दौरान गुड़ की खीर बनाने का बहुत महत्व होता है।

गुड़ की खीर के फायदे

गुड़ की खीर स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं इसके बेमिसाल फायदे के बारे में।

पाचन सुधारे

गुड़ का सेवन पाचन को बेहतर बनाता है। यह कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

खून बढ़ाने में सहायक

गुड़ में आयरन होता है। खीर के नियमित सेवन से खून की कमी दूर होती है और एनीमिया के खतरे कम होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं। खीर में शामिल होने पर यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

दूध और गुड़ दोनों में कैल्शियम और मिनरल्स भरपूर होते हैं। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और जोड़ों का दर्द कम होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

गुड़ में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत रखते हैं।

ठंड से बचाव

गुड़ शरीर को गर्मी प्रदान करता है। सर्दियों में इसे खाने से ठंड और खांसी-जुकाम से राहत मिलती है।

गुड़ की खीर खाने से ये फायदे होते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva