शरीर को निरोग रखने का सीधा सा मूल मंत्र है कि आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना है, लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान हेल्दी रहने का सपना चकनाचूर कर रही है।
आपको अगर लंबे समय तक सेहतमंद रहना है, तो आपको अपनी डाइट में आंवला शामिल करना चाहिए। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके अलावा यह पोषक तत्वों का भी भंडार होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना एक आंवला खाते हैं, तो इससे आपकी शरीर को कौन से शानदार फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आंवला में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट,और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आज ही इसे डाइट में शामिल करें।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको आंवला खाना चाहिए। इसमें पोटेशियम पाया जाता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको आंवला खाना चाहिए क्योंकि यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।
अगर आपके शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है, तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में आंवला शामिल करना चाहिए। यह आयरन से भरपूर होता है। एक बार इसे जरूर खाएं।
हालांकि, आपको आंवला खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे आपको लिमिट में ही खाना चाहिए। अनलिमिटेड खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com