इन परेशानियों से राहत के लिए रोज खाएं संतरा


By Farhan Khan11, Nov 2025 02:15 PMjagran.com

संतरे खाएं

अगर हम संतरे की बात करें, तो यह खाने में मीठे और स्वाद में रसीले होते हैं। इनमें पोषक तत्व कूट कूट कर भरे होते हैं, जो आपको बड़े से बड़े रोगों से निजात दिला सकते हैं। आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

संतरे खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना संतरा खाते हैं, तो इससे आपको किन परेशानियों से राहत मिल सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

संतरे में मौजूद पोषक तत्व

संतरे में मुख्य रूप से विटामिन-सी, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, आयरन, कोलीन और जेक्सैंथिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दिल रहता है निरोग

इन दिनों लोग तेजी से दिल जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको संतरे खाने चाहिए। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है और पोटेशियम दिल को निरोग रखने का काम करता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको संतरा खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।

पेट रहेगा चकाचक

संतरे में फाइबर पाया जाता है और फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना डाइट में संतरा शामिल करना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को रोजाना संतरे का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करने का काम करता है।

संतरे लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको संतरे खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे आपको लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com