खाली पेट पुदीने की पत्तियां चबाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan13, Oct 2025 05:51 PMjagran.com

पुदीने की पत्तियां होती हैं हेल्दी

अगर हम पुदीने की बात करें, तो इसे अपनी ताजगी भरी खुशबू और स्वाद के लिए जाना जाता है। ये पत्तियां पोषक तत्वों का भंडार होती हैं, जो शरीर को निरोग रखने का काम करती है।

पुदीने की पत्तियां खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर खाली पेट पुदीने की पत्तियां खाते हैं, तो इससे आपके शरीर की कौन-सी परेशानियां दूर हो सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पुदीने की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व

पुदीने की पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको पुदीने की पत्तियां खानी चाहिए। इसमें पोटेशियम पाया जाता है।

खून की कमी होगी पूरी

जिन लोगों के शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। उन लोगों को रोजाना अपनी डाइट में पुदीने की पत्तियां शामिल करनी चाहिए। ये पत्तियां आयरन से भरपूर होती हैं।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको पुदीने की पत्तियों का सेवन करना चाहिए क्योंकि इनमें विटामिन-सी होता है।

हड्डियों के लिए रामबाण

अगर आपकी हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है, तो ऐसे में अपनी हड्डियों को लोहे जैसा बनाने के लिए पुदीने की पत्तियां किसी अमृत से कम नहीं है। इनमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है।

पुदीने की पत्तियां लिमिट में खाएं

हालांकि आपको पुदीने की पत्तियां खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com