भारतीय किचन में रखें मसाले हमेशा से ही शरीर के लिए रामबाण माने जाते रहे हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपको बड़े से बड़े रोगों से छुटकारा दिला सकते हैं। इनमें लहसुन भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक महीने तक रोज लहसुन भूनकर खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
लहसुन में मुख्य रूप से सल्फर यौगिक, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैंगनीज, सेलेनियम, फाइबर, और कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
सर्दियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना एक महीने तक लहसुन को भूनकर खाना चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको एक महीने तक रोज लहसुन भूनकर खाना चाहिए क्योंकि यह पोटैशियम का रिच सोर्स होता है।
भुने हुए लहसुन में फाइबर पाया जाता है और फाइबर आपके पेट का खास ख्याल रखता है। ऐसे में आपको रोजाना एक महीने तक लहसुन को भूनकर खाना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
एक महीने तक रोज लहसुन भूनकर खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
हालांकि, आपको एक महीने तक रोज लहसुन भूनकर खाते समय इस बात का ध्यान चाहिए कि आप इसे लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com