इन बीमारियों में जरूर खाना चाहिए स्टार फ्रूट


By Farhan Khan17, Oct 2025 02:41 PMjagran.com

स्टार फ्रूट है जरूरी

शरीर को निरोग रखने का सिंपल सा रूल है कि डाइट में हेल्दी और पौष्टिक चीजें शामिल करनी चाहिए। नहीं तो सेहत बिगड़ते टाइम नहीं लगता। इन्हीं चीजों में स्टार फ्रूट भी शामिल है। इसे कमरख भी कहा जाता है।

स्टार फ्रूट खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना स्टार फ्रूट का सेवन करते हैं, तो आपको किन बीमारियों से निजात मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

स्टार फ्रूट में मौजूद पोषक तत्व

स्टार फ्रूट में विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, बीटा-कैरोटीन, गैलिक एसिड, जिंक, आयरन, फोलेट, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको स्टार फ्रूट खाना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी का ख्याल रखता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी डाइट में स्टार फ्रूट शामिल करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है।

आंखें रहेंगी निरोग

आज के इस डिजिटल युग में आंखों को निरोग रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर आप भी अपनी आंखें लंबे समय तक सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना स्टार फ्रूट खाना चाहिए।

पेट रहता है चकाचक

अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है, तो आपको एक बार स्टार फ्रूट का सेवन करके देखना चाहिए। यह फाइबर का रिच सोर्स होता है, जो कि पेट को चकाचक रखने काम करता है।

स्टार फ्रूट लिमिट में खाएं

हालांकि आपको स्टार फ्रूट खाते समय इस बात का ख्याल रखें कि इसे लिमिट में खाएं। अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत बुरी तरह से बिगड़ सकती है। इस बात का ख्याल रखें।स्टार फ्रूट लिमिट में खाएं हालांकि आपको स्टार फ्रूट खाते समय इस बात का ख्याल रखें कि इसे लिमिट में खाएं। अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत बुरी तरह से बिगड़ सकती है। इस बात का ख्याल रखें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com