देव दीपावली पर घर में कितने दीपक जलाने चाहिए?


By Ashish Mishra12, Nov 2024 06:00 AMjagran.com

देव दीपावली 2024

सनातन धर्म में देव दीपावली के दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कितने दीपक जलाना शुभ होता है?

देव दीपावली कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास में देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दीपक जलाने और पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

देव दीपावली शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।

देव दीपावली पूजा मुहूर्त

प्रदोष काल में शाम 5 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली मनाने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ होगा।

दीपक जलाएं

देव दीपावली पर दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है और व्यक्ति के जीवन में उजाला बना रहता है।

कितना दीपक जलाएं?

देव दीपावली पर 1, 21, 51 या 108 दीपक जलाना शुभ होता है। इसके अलावा, आप इससे ज्यादा भी दीपक जला सकते हैं।

किस तेल का दीपक जलाएं?

देव दीपावली पर सरसों के तेल,घी या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसे शाम के समय जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की समस्या दूर होती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

देव दीपावली पर घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के जुड़े रहें jagran.com के साथ