धन के लिए घर में कितने मोर पंख रखने चाहिए?


By Ashish Mishra04, Mar 2025 01:40 PMjagran.com

घर में मोर पंख रखना

अक्सर लोग घर में मोर पंख रखते हैं। इससे जीवन में कई बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं कि धन के लिए घर में कितने मोर पंख रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

घर में कितने मोर पंख रखें?

वास्तु के अनुसार, घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ होता है। अगर आप धन से जुड़ी समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो घर में मोर पंख रखते समय संख्या का विशेष ध्यान रखें।

8 मोर पंख रखें

वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा की दीवार पर एक साथ 8 मोर पंख बांधकर रखना शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और धन लाभ होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

घर में 8 मोर पंख रखने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इससे साथ ही, कारोबार में आ रही बाधाएं भी दूर होने लगती है।

वास्तु दोष होता है दूर

घर में मोर पंख रखने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।

भगवान कृष्ण की कृपा

श्रीकृष्ण जी को मोर पंख बेहद प्रिय है। इसे घर में रखने से कान्हा की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर 3 मोर पंख लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, कुंडली में राहु की स्थिति भी मजबूत होती है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ