पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। यह इस साल 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर समाप्त होगी।
अमरनाथ यात्रा की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी और फिर 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
रजिस्ट्रेशन के पहले ही दिन काफी भक्तों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अब तक जिन भक्तों ने ऑनलाइन माध्यम से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, इन टिप्स की मदद से अभी कर लें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको SASB की ऑफिशियल वेबसाइड jksasb.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट पर जाने के बाद यात्रा से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल कॉपी अपलोड करनी होगी। यहां से आप यात्रा का स्लॉट भी बुक कर सकते हैं।
सभी डाटा को अपलोड करने के बाद यात्रा परमिट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म खुल जाएगा।
यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म में यात्रा का रास्ता, यात्री की पूरी जानकारी और मेडिकल जानकारी को अच्छी तरह से भरें और डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
लास्ट में आपको पेमेंट करनी होगी और इसके सक्सेस होने के बाद बस यात्रा परमिट डाउनलोड करें।
इन टिप्स की मदद से आप भी अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva