दिवाली की पूजा में तांबे और पीतल के बर्तनों का बहुत महत्व होता है, लेकिन कई बार ये बर्तन पुराने होकर अपनी चमक खो देते हैं। अगर आप भी बर्तनों को चमकाना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद लें।
नींबू को आधा काटकर उस पर थोड़ा नमक डालें। इसे पीतल या तांबे के बर्तन पर रगड़ें। कुछ मिनट के बाद गुनगुने पानी से धोएं। बर्तन तुरंत चमकने लगेंगे।
थोड़ा सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दाग वाली जगह पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। फिर पानी से धो लें।
1 चम्मच सिरका और 2 चम्मच आटे को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बर्तन पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। फिर ठंडे पानी से धोकर सुखा लें।
टमाटर को काटकर उसके रस से बर्तन की सतह पर हल्का मसाज करें। 5-10 मिनट बाद पानी से धो लें। टमाटर का एसिड धूल और जमी गंदगी आसानी से हटाता है।
1 चम्मच चूना और 1 चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बर्तन पर लगाकर 10 मिनट रखें और फिर धो लें।
हर रोज हल्के साबुन और पानी से बर्तन साफ करने से उनमें चमक बनी रहती है। यह तांबे और पीतल के लिए आसान उपाय है।
बर्तन धोने के बाद हल्का सा सरसों या नारियल तेल लगाएं। इससे धूप और पानी से होने वाला मैल कम लगता है और चमक लंबे समय तक रहती है।
बर्तन धोकर तुरंत सुखाएं, ताकि पानी के धब्बे और धूल से बचाव हो। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva