दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या दिनभर परेशान रख सकती है। इसी तरह दांतों में झनझनाहट होने पर भी काफी मुश्किल होती है। ऐसे में आप इन कुछ आसान तरीकों से झनझनाहट से राहत पा सकते हैं।
गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 1-2 बार गरारे करें। यह दांतों की सेंसिटिविटी को कम करने के साथ मुंह के बैक्टीरिया को भी हटाता है। गरारे करने से दांत मजबूत होते हैं और दर्द में राहत मिलती है।
विशेष सेंसिटिव टूथपेस्ट दांतों की झनझनाहट और दर्द को कम करता है। रोजाना सुबह और शाम ब्रश करें और टूथब्रश नर्म ब्रिसल वाला इस्तेमाल करें।
अत्यधिक चीनी दांतों की एनामल को कमजोर करती है और कैविटी बढ़ाती है। मीठा कम करने से दांत मजबूत रहते हैं और सेंसिटिविटी घटती है।
अत्यधिक ठंडी या गर्म ड्रिंक/खाने से दांतों की झनझनाहट बढ़ सकती है। ठंडे पानी के बजाय गुनगुना पानी पिएं और गर्म चीजों को धीरे-धीरे खाएं।
खाने के बीच फंसी चीजें दांतों को कमजोर और सेंसिटिव बना सकती हैं। फ्लॉस से इन्हें साफ करने से दांत मजबूत रहते हैं और झनझनाहट कम होती है।
नारियल या तिल के तेल से 10-15 मिनट मुंह में घुमाकर कुल्ला करें। यह बैक्टीरिया को कम करता है, दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाता है। खाली पेट करने से असर ज्यादा होता है।
साल में कम से कम दो बार डेंटिस्ट से चेकअप कराएं। किसी भी कैविटी, क्रैक या मसूड़ों की समस्या को समय रहते ठीक करवाएं। समय पर इलाज से लंबे समय तक झनझनाहट से बचा जा सकता है।
अगर समस्या लगातार बनी रहे तो विशेषज्ञ डेंटिस्ट से सलाह लें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva