Buddha Purnima पर ऐसे करें तुलसी की पूजा, होगी धन की प्राप्ति


By Ashish Mishra09, May 2025 12:10 PMjagran.com

Buddha Purnima 2025

इस दिन विधि-विधान से भगवान बुद्ध की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा पर तुलसी की पूजा कैसे करनी चाहिए?

बुद्ध पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा।

तुलसी की पूजा करें

बुद्ध पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ होता है। इससे घर मे मां लक्ष्मी का आगमन होता है और जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

तुलसी पर चुनरी अर्पित करें

बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा करते समय तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए। इससे विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

तुलसी चालीसा का पाठ करें

तुलसी के पौधे की पूजा करते समय तुलसी चालीसा का पाठ करना लाभकारी होता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

मंत्र का जाप करें

बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा करते समय ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में शांति बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को बुद्ध पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ