घर में रखें ये 5 मूर्तियां, खूब बरसेगी धन दौलत


By Farhan Khan08, May 2025 06:03 PMjagran.com

मूर्तियां रखना होता है शुभ

हिंदू धर्म में मूर्तियां रखने का विशेष महत्व होता है। इससे न सिर्फ घर की सजावट होता है, बल्कि परिवार में किसी प्रकार का कोई संकट भी नहीं आता है। घर में मूर्तियां रखना शुभ भी माना जाता है।

घर में रखें ये मूर्तियां

आज हम आपको कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताएंगे, जिसे घर में रखने से खूब धन-दौलत बरस सकती है। लंबे समय से अटका धन मिलने की भी संभावना बनी रहती है।

मां लक्ष्मी की मूर्ति रखें

जो जातक घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखते हैं, उनके घर की तिजोरी कभी खाली नहीं होती। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

कछुए की मूर्ति रखें

अगर आप घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं, तो इससे आपकी आयु लंबी हो सकती है। आयु लंबी होने के साथ-साथ आपकी तरक्की भी हो सकती है।

कुबेर देवता की मूर्ति रखें

आपको घर में कुबेर देवता की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है क्योंकि कुबेर देवता को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

गाय की मूर्ति रखें

घर में गाय की मूर्ति रखने से आपके रिश्ते मधुर हो सकते हैं। रिश्ते मधुर होने के साथ-साथ आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं।

मछली की मूर्ति रखें

जो जातक घर में किसी तरह का क्लेश नहीं चाहते। परिवार में प्रेम बनाए रखना चाहते हैं, तो ऐसे जातकों के लिए घर में मछली की मूर्ति बेस्ट रहेगी।

घर में टूटूी मूर्ति न रखें

हालांकि, जब भी घर में मूर्ति रखें, तो इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि मूर्ति कहीं से भी टूटी हुई न हो। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

घर में ये 5 मूर्तियां रखने से जीवन में खूब धन दौलत बरसेगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com