सनातन धर्म में इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इंदिरा एकादशी पर क्या करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार इंदिरा एकादशी 28 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दौरान सिद्ध और शिववास का योग बन रहा है।
पंचांग के अनुसार, इंदिरा एकादशी की शुरुआत दोपहर 27 सितंबर 01 बजकर 20 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 28 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट पर होगा।
इंदिरा एकादशी पर काले कपड़े में एक मुट्ठी दाल और काले तिल बांधकर घर की दक्षिण दिशा में रख देना चाहिए। इसे द्वादशी के दिन काय को खिला दें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
इंदिरा एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को घी, दूध, दही, और अन्न का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।
पितरों को प्रसन्न करने के लिए इंदिरा एकादशी पर सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक को दक्षिण दिशा में जलाना शुभ होता है।
इंदिरा एकादशी पर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होने लगते हैं और परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं।
इंदिरा एकादशी पर इन उपायों को करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही, कार्य में आ रही बाधा भी दूर होती है।
पितरों को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ