राशि के अनुसार इस रंग का रुमाल रखने से संवर जाएगा जीवन


By Farhan Khan27, Aug 2025 05:39 PMjagran.com

हिंदू धर्म में निहित नियम फॉलो करना

हिंदू धर्म शास्त्र में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपके जीवन में उजाला हो सकता है।

राशि के अनुसार रखें रुमाल

आज हम आपको राशि के अनुसार कुछ ऐसे रुमाल के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने पास रखने से आपका जीवन से संवर सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों को लाल रंग का रुमाल रखना चाहिए। इससे उनकी किस्मत का सितारा धीरे-धीरे बुलंद सकता है।

वृषभ राशि

अगर आप कर्ज की समस्या से राहत पाना चाहते हैं और आपकी वृषभ राशि है, तो ऐसे में आपको नीले रंग का रुमाल रखना चाहिए। इससे आपका काम हो जाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को हल्के पीले रंग का रूमाल रखना चाहिए। इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। वहीं धन की तिजोरी भी पैसों से भरी रहेगी।

कन्या राशि

अगर आपकी राशि कन्या है, तो इसके लिए आपको सफेद रंग का रुमाल रखना चाहिए। इससे आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है।

कुंभ राशि

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में खुशियां आती है और आपकी कुंभ राशि है, तो इसके लिए आपको बैंगनी रंग का रुमाल रखना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com