वर्ष 2025 की शुरुआत बुधवार के दिन से हो रही है, तो ऐसे में गणपति बप्पा की मूर्ति घर लाएं और उनकी विधिपूर्वक पूजा करें।
इससे इंसान को सभी तरह के कष्टों से आजादी मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है। गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।
आज हम आपको बताएंगे कि नए साल के पहले दिन से तरक्की के लिए गणेश जी की मूर्ति किस दिशा में रखें? आइए इसके बारे में जानें।
नए साल के दिन घर में भगवान गणेश की मूर्ति को विराजमान करने के लिए आप उत्तर-पूर्व दिशा को चुन सकते हैं। इससे परिवार में खुशहाली आएगी।
वहीं घर में भगवान गणेश की मूर्ति को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे जातक को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
आप जिस जगह पर भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान कर रहे हैं, उसके आसपास गंदगी न रखें। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
अगर आप नए साल के दिन घर गणेश जी की मूर्ति ला रहे हैं, तो ऐसे में ललितासन में बैठे हुए भगवान गणेश जी की प्रतिमा घर लाएं।
इस वेब स्टोरी में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com