हिंदू धर्म में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। इन नियमों में सोने के नियम भी बताए गए हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें तकिए के नीचे रखने से आपके जीवन में धन की वर्षा हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप तकिए के नीच मोर का पंख रखते हैं, तो इससे आपको बुरी सपनों से निजात मिल सकती है। ऐसे में आपको तकिए के नीचे यह पंख जरूर रखना चाहिए।
घर से नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करने और सकारात्मक ऊर्जा का वास करने के लिए आपको रात में सोते समय तकिए के नीचे लौंग रखनी चाहिए।
तेज पत्ता घर में सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जो जातक तकिए के नीचे तेज पत्ता रखते हैं, तो इससे उन्हें जीवन में सारे ऐशो-आराम मिलेंगे।
लहसुन की कुछ कलियां अपने तकिये के नीचे रखकर सोने से आपके परिवार के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके दिन भी बदल सकते हैं।
जो जातक अपनी सारी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं, उन्हें तकिये के नीचे सौंफ रखकर सोना चाहिए। जल्द ही आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।
सोने से पहले तकिए के पास फूल रखकर सोने से आपको मानसिक शांति मिलती है। इसके चलते आपको बेहतर नींद आएगी। अनिद्रा की समस्या से राहत के लिए ऐसा जरूर करें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com