घर में कौन-सी चीज रखने से मां लक्ष्मी आती हैं?


By Ashish Mishra09, Feb 2025 07:00 AMjagran.com

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उन्हें धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि घर में क्या रखने से मां लक्ष्मी आती हैं?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखने से समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए क्या रखें?

वास्तु के अनुसार, कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में रखना बेहद शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन लाभ होता है।

घर में नारियल रखें

वास्तु के अनुसार, घर में नारियल रखने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। एकाक्षी नारियल रखना बेहद शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में तरक्की होती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

घर में नारियल रखने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य खूब कमाई करते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

घर में सुख-समृद्धि का आगमन

अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो घर में नारियल जरूर रखें। इसे रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

व्यापार में लाभ

नारियल को पीले कपड़े में रखकर जनेऊ में लपेट दें। इसके बाद इसे विष्णु जी के सामने अर्पित कर दें। ऐसा करने से व्यापार में लाभ होता है और व्यक्ति तरक्की करता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

घर में नारियल रखने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों को बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ